सिरोंज।(नई हलचल) सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर सिरोंज में विशाल काँवड़ यात्रा निकाली गई l भगवा वस्त्र पहने हजारों की संख्या में भक्तगण इसमें शामिल हुए l बाबा विश्व नाथ धाम तीर्थ क्षेत्र देवपुर कांवड़ यात्रा समिति सिरोंज के द्वारा परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली इस काँवड़ यात्रा में सिरोंज, लटेरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से हर आयू वर्ग के श्रद्धालु शामिल हुए l
सुभाष नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अभिषेक उपरांत काँवड़ यात्रा की शुरुआत कृषि मण्डी प्रांगण से करीब 12 बजे यह कावड़ यात्रा प्रारम्भ हुई l जो 12 किमी दूर देवपुर के पौराणिक शिव मंदिर पर अभिषेक कर सम्पन्न हुई। सुभाष नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना उपरांत कृषि उपज मंडी प्रांगण से शुरू हुई काँवड़ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई ढाल बाजार सिकन्दरपुरा नीलकंठ मंदिर मार्ग से आरोन मार्ग पर पहुंची। कांवड़ यात्रा में शामिल जीप पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को बड़ी तस्वीर को भी शामिल किया गया था।
जब कांवड़ यात्रा आरोन रोड पहुंची तो रोड पर इसका फैलाव करीब 3.5 – 4 किमी लम्बाई में हो गया जिसका पिछला सिरा आरोन रोड स्थित नसिया जी मंदिर पर था तो आगे वाला दूसरा सिरा टोल नाके से 1किमी से ज्यादा आगे निकल चुका था l यात्रा में अनेक श्रद्धालु कई बड़ी एवं आकर्षक ढंग से तैयार काँवड़ लेकर इस यात्रा में शामिल हुए l समाजसेवियों ने इसी मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए खीर,फल फलाहार भंडारे एवं ठंडे पानी के स्वागत पांडाल लगाए थे यहाँ हमेशा की तरह सोमवार को काँवड़ियों को प्रसादी वितरण की गई।पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा ने की थी शुरुआत
2011 में पूर्व मंत्री स्व लक्ष्मीकांत शर्मा ने सावन सोमवार पर बड़ी कांवड़ यात्रा ले जाने की परम्परा शुरू की थी l तब वे 5 हजार से अधिक शिव भक्तों के साथ पहली बड़ी कांवड़ यात्रा लेकर देवपुर पहुंचे। तब से लेकर अब तक यह कांवड़ यात्रा लगातार जारी है। उनके बाद उनके भाई विधायक उमाकान्त शर्मा कांवड़ यात्रा समिति प्रतिवर्ष विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन करते आ रहे है। कार्यक्रम के समापन पर विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि देश, प्रदेश, सिरोंज लटेरी विधानसभा की समृद्धि ओर लोक कल्याण के लिए यह कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है l इसमें इसमें माता, बहने, बच्चे, पुरुष सभी शामिल हुए है l देवपुर में भगवान शिव का जल अभिषेक करने हम सभी जा रहें है l क्षेत्र में जो कमी रह गई है भगवान विशननाथ की कृपा से वो सब पूरी होंगी l
पालकी में सजी बाबा विश्वनाथ की शाही सवारी
यात्रा समिति द्वारा विशेष रूप से उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर बाबा विश्वनाथ की आकर्षक पालकी सजाई गई थी। पालकी में बाबा विश्वनाथ के मुखौटे को स्थापित कर पूजा अर्चना उपरांत कांवड़ यात्रा में शामिल किया गया। इसके साथ ही यात्रा में भगवान शिव एवं काली की आकर्षक नृत्य झांकी एवं सागर से पहुंचे बाल दल द्वारा डमरू झांझर मंजीरा की प्रस्तुति आकर्षण के केंद्र रही। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पवित्र तीर्थों के काँवड़ जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया। विधायक उमाकान्त शर्मा ने भी काँवड़ के जल से बाबा विश्वनाथ का पूजन अभिषेक कर क्षेत्र के सुख समृद्धि कल्याण की कामना की। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी कतारबद्ध होकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ लिया।