एक पेड़ पर मिले 2 दोस्तो के शब ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदिशा (नई हलचल)

विदिशा के आदमपुर गांव में रविवार सुबह एक पेड़ पर दो युवकों के शव मिले। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतकों की पहचान आकाश पुत्र उधम सिंह मीणा (22) और बाबू पुत्र शहजाद अली (21) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त और पड़ोसी थे। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों उतारा को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के मुताबिक गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत में एक पेड़ पर दोनों युवक एक ही फंदे से लटके मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को नीचे उतरवाया। मामले की जांच की जा रही है। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।दोनों काफी अच्छे दोस्त थे, पड़ोसी भी थे । दोनों साथ में खेतों पर काम करने जाते थे। अपनी खेती के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे किसानों के खेतों पर भी मजदूरी करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों सीधे-सादे थे। गांव में उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। इसी लिए आत्महत्या की बात किसी के गले नहीं उतर रही अभी कुछ महीने पहले ही आकाश की शादी भी हुई थी ग्रामीणों ने बताया कि आकाश दो भाइयों में बड़ा था और उसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसका परिवार मजदूरी करता है। परिवार के पास खुद की जमीन नहीं है। वहीं, आरिफ उर्फ बाबू तीन भाइयों में सबसे छोटा था, उसकी एक बहन भी है। उसके परिवार के पास करीब चार बीघा जमीन है। परिवार के सदस्य खेती के साथ मजदूरी भी करतेग्रामीणों ने शवों पर चोट की बात कही सूचना के बाद फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच की गई और आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। कुछ ग्रामीणों ने शवों पर चोट के निशान होने की बात कही है। लोग दबी जुबान में ये भी बोल रहे कि दोनों के पैर पूरे ऊपर नहीं थे उनके पैर जमीन को छू रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इन बातों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें