बारिश में अंतिम संस्कार ने खोली पंचायत के विकास कार्यों की पोल,पंचायत में विकास के नाम पर खर्च होने वाली राशि आखिर कहां खर्च हो रही है

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा।(नई हलचल) नगर से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम बरखेड़ा में बारिश के दौरान अंतिम संस्कार के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी ने पंचायत के विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए। सूत्रों के अनुसार,हाल ही में मृतक नथन सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को बारिश के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। श्मशान घाट पर न तो बारिश से बचने के लिए शेड है और न ही शव को आसानी से ले जाने के लिए सुविधाजनक रास्ता।
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने प्रशासन से श्मशान घाट का निरीक्षण कर शेड और सुगम रास्ते का निर्माण कराने के साथ ही पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब श्मशान घाट जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, तो पंचायत में विकास के नाम पर खर्च होने वाली राशि आखिर कहां खर्च हो रही है। वहीं, सूत्रों के अनुसार सरकारी जमीन पर कुछ दबंगों के कब्जे की बात भी सामने आ रही है, जिसके चलते श्मशान घाट के लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर भी समस्या बताई जा रही है।
इस संबंध में तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वे जनपद सीईओ से चर्चा कर मामले को दिखवाएंगे।

ग्रामीणों ने कलेक्टर साहब से भी मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें