नहर में डूबने से गई सात वर्षीय लड़के की जान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंता (नई हलचल)  ।बारां जिले के बरनी गांव के पास माइनर नहर में डूबने से 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना पर SDRF टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाकर लक्ष्मीपुर गांव के पास शव बरामद किया।मृतक की पहचान मिलन सहरिया निवासी कुशियारा, तहसील शाहाबाद के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार बालक का परिवार क्षेत्र में मजदूरी करने आया था और खेलते-खेलते नहर किनारे पहुंचने के बाद पानी में बह गया। शव को बालाजी चिकित्सालय की शब गृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें