45 किलोमीटर दूर विधायक मिलने पहुंचे कालादेव स्कूल के छात्र कक्षाएं नहीं लगने व किताबें नहीं मिलने का भी आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  आनंदपुर (नई हलचल)आशुतोष शर्मा ,ग्राम कालादेव स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अवैध फीस वसूली, कक्षाएं नहीं लगने और छात्र से मारपीट के आरोपों को लेकर विद्यार्थियों ने. विधायक उमाकांत शर्मा से शिकायत की है। मंगलवार को सिरोंज के तहसील रोड स्थित गार्डन में कावड़ यात्रा समिति की बैठक के दौरान कालादेव से करीब 45 किमी का सफर तय कर पहुंचे छात्रों ने विधायक को लिखित आवेदन सौंपकर प्रभारी प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की। छात्रों को देखकर विधायक ने बैठक के बीच उन्हें मंच पर बुलाया और उनकी शिकायत सुनी।छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल में नियमित पढ़ाई नहीं हो रही है और प्रभारी प्राचार्य विद्यार्थियों से अभद्र व्यवहार करते हैं।आंदोलन की चेतावनी: छात्रों ने आवेदन में कहा है कि प्रभारी प्राचार्य को तत्काल नहीं हटाया गया तो स्कूल के विद्यार्थी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। छात्रों ने एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी मामले की जांच कर दोषियों केखिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक उमाकांत शर्मा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर मामले की जांच और समस्या के जल्द समाधान के लिए प्रयास करेंगे।आवेदन के अनुसार 13 अगस्त को एक छात्र ने अधिक फीस लिए जाने और कक्षाएं नियमित नहीं लगने की बात कही थी। आरोप है कि इस पर प्रभारी प्राचार्य ने छात्र के साथ मारपीट की, जिससे उसके कान के ऊपरी हिस्से में चोट आई। इसके बाद छात्र डर के कारण करीब 3 किमी पैदल चलकर घर पहुंचा। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि अब 181 पर शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है।आई कार्ड के नाम पर 50 रुपए लेने का आरोप: छात्रों ने आवेदन में आरोप लगाया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से शासन के निर्धारित शुल्क से अधिक फीस ली जा रही है। आई कार्ड के नाम पर प्रत्येक छात्र से 50 रुपए लिए गए, लेकिन कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए। किताबें भी विद्यार्थियों को नहीं दी जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें