(
गंजबासौदा नई हलचल) नगर में ड्रग्स एवं मादक पदार्थों का कारोबार बहुत ही धड़ल्ले से पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था। इस कारोबार के चलते नगर के कई युवा इसकी चपेट में आ चुके हैं ।अभी हाल ही में तीन युवकों की असमय मौत हो चुकी है। जिससे नगर में जन आक्रोश व्याप्त है। नगर को नशा मुक्त करने के लिए लगातार गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों की बैठकें चल रही हैं । वहीं 1 सितंबर को नशे के विरुद्ध जन आक्रोश रैली रेलवे स्टेशन से सिरोंज चौराहे तक निकाली जाएगी, और अपनी बात को प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंचाया जाएगा ।
नगर में व्याप्त जनाक्रोश के चलते मादक पदार्थों का विक्रय करने वाले असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा हो गया है। पुलिस द्वारा भी उनकी धर पकड़ शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों एक महिला के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया था, किंतु अभी भी नगर के कई स्थानों पर यह कारोबार संचालित किया जा रहा है। राजनीतिक दखलंदाजी के चलते असामाजिक तत्व आसानी से निकल जाते हैं । आज ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हरदू खेड़ी के नाले में सैकड़ों पैकेट बहते हुए पानी में फेंक दिए गए हैं ।जिन पर एक्सोटिक कंपनी का जीरू लिखा हुआ है, ऐसा लगता है कि इनमें कोई मसाला ड्रिंक है। किंतु उन शेशों की अभी एक्सपायरी डेट बाकी है, अर्थात अभी उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। सोचने वाली बात यह है, कि यदि कोई कारोबारी उन्हें ठिकाने लगाता, तो उनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी होती। किंतु अभी भी एक्सपायरी डेट से पहले ही उन्हें फेंक दिया गया है। संभव है, इन मशाला ड्रिंक की आढ़ में कोई मादक पदार्थ इनमें भरा हो। नगर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से डर कर उन्हें नाले के बहते हुए पानी में फेंक दिया गया हो, या चोरों द्वारा किसी की दुकान से इन्हें चोरी कर लिया गया हो और वह इन को ठिकाने न लगा सका हो।,और डर कर बहते हुए पानी में फेंक कर रफूचक्कर हो गया हो। यह जांच का विषय है। इतना निश्चित है, कि नगर की जनता अब जाग चुकी है, जो मादक पदार्थों का विक्रय करने वाले असामाजिक तत्वों को चैन से सांस नहीं लेने देगी।