सिरोंज(नई हलचल) | स्व. श्री लक्ष्मीकांत शर्मा जी की प्रेरणा से प्रारंभ विशाल विश्वनाथ कांवड़ यात्रा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष दिनांक 24 अगस्त 2026 श्रावण सोमवार को दोपहर 12 बजे से निकाली जाएगी, इस संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक कांवड़ यात्रा समिति के संरक्षक श्री उमाकांत शर्मा ने उक्त यात्रा की व्यवस्था संबंधी बैठक का आयोजन शीलता माता मंदिर के पास स्थित भवन में किया।
जिसमें बड़ी संख्या में युवा गण, वरिष्ठ नागरिक तथा कांवड़ यात्रा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।अपने उद्बोधन में विधायक श्री शर्मा ने प्रत्येक ग्राम से, ट्रेक्टर-ट्राली, मोटरसाइकिल आदि से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में पधारने हेतु आग्रह किया