(लटेरी नई हलचल) आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों में भुजरिया पर्व हर्ष उल्लास से मनाया गया सिरोंज लटेरी विदिशा बासौदा सभी जगह हमारे संवाददाताओं ने बताया कि सभी जगह भुजरियों का जलूस पारंपरिक तरीके से निकला बच्चे , , बुजुर्ग ,महिलाओं ,युवाओं, हर वर्ग में खासा उत्साह देखने मिल लोगो ने एक दूसरे को मिल कर भुजरिया ली और संबंधों में प्रेम बनाए रखने का बचन लिया लटेरी में भी भुजरिया को ले के काफी उत्साह देखा गया विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी ओर नगर परिषद के द्वारा आप जन पर पुष्प वर्षा कर जलूस का स्वागत तालाब नवीन भुजरिया घाट पर किया घाट बहुत ही सुंदर बनाया गया साथ ही फब्बारों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी सभी को विधायक प्रतिनिधि संजय भंडारी बधाई देते दिखे बड़ों के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लिया उसके बाद सभी तलाब मंदिर गए जहां भगवान को भुजरिया अर्पित की गई
