(विदिशा नई हलचल)
जिले में सुरक्षित एवं अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विदिशा पुलिस द्वारा दिनांक 27-28 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि जिलेभर में मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।इस व्यापक अभियान में जिले के सभी थाना क्षेत्रों से 355 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। 05 एस.डी.ओ.पी एवं 23 थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर कार्रवाई की निगरानी एवं नेतृत्व करते रहे। अभियान का उद्देश्य लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी निगरानी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा।
सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित वारंटों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इस अभियान में 21 स्थायी वारंट निष्पादित किए गए।
78 गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई की गई तथा
138 जमानती वारंट तामील कराए गए।
इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 237 वारंटों का निष्पादन किया गया।
अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तलाशी एवं निगरानी अभियान चलाया गया इस में
16 जिला बदर व्यक्तियों ,
129 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी ,225 गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश,65 होटल/ढाबों की सघन चेकिंग।
25 डेरों की जांच की गई।
अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
अभियान के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए—
16 प्रकरण दर्ज कर
16 आरोपी गिरफ्तार किए गए,साथ ही
61.74 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹33,480 है।सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए01 प्रकरण दर्जकर01 आरोपी गिरफ्तार किया गया।
₹1,220/- की सट्टा राशि भी जब्त की गई।
अपराध नियंत्रण के लिए लगातार जारी रहेगा अभियान
विदिशा पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के सघन एवं आकस्मिक अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे।पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति अथवा अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। आमजन की सजगता एवं सहयोग से अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है