नई दिल्ली (नई हलचल) केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) प्रारूप के अंतर्गत उच्च स्तरीय सहयोग की निरंतरता के एक अंग के रूप में 19-21 अगस्त, 2026 तक सिंगापुर की यात्रा पर हैं | लगभग 70 सदस्यीय भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर में बी2बी, जी2बी और संस्थागत स्तर पर वार्तालाप करेगा
श्री गोयल उच्च स्तरीय सरकारी-व्यापारिक बैठकों में भाग लेंगे और भारतीय कृषि-खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीईडीए-फेयरप्राइस की पहल का दौरा करेंगे