संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए सैण्ट एस.आर.एस.पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल के 5 खिलाड़ियों का चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गंजबासौदा/नई हलचल विदिशा जिले में आयोजित जिला स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सैण्ट एस.आर.एस.पब्लिक हायर सैकण्डरी स्कूल, गंजबासौदा के 5खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।चयनित खिलाड़ियों में कविता सोलंकी, दिशा यादव, बापी विश्वाश, कार्तिक विश्वकर्मा एवं यतिन दुबे शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।अब ये खिलाड़ी 1 से 3 सितंबर 2026 तक भोपाल में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विदिशा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय परिवार, संचालक प्राचार्य खेल शिक्षक, प्रशिक्षक एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों से संभाग स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सैण्ट एस.आर.एस. स्कूल एवं गंजबासौदा का नाम रोशन करने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें