लटेरी नई हलचल। लटेरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से प्रेम संबंध बनाए रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।लटेरी थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 5 निवासी राधिका (परिवर्तित नाम), पिता रामसिंह (परिवर्तित नाम) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया ने आरोप लगाया कि उसके मोहल्ले में रहने वाले वसीम खान, पिता मोहम्मद खान, निवासी वार्ड क्रमांक 5, ने वर्ष 2019 से उसके साथ दोस्ती और प्रेम संबंध बनाए तथा शादी का झांसा देता रहा। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।फरियादिया की रिपोर्ट पर लटेरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 236/2026, धारा 59 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने मामले में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तथा न्यायालय में उसके कथन दर्ज कराए। इसके बाद आरोपी वसीम खान का लटेरी शासकीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।लटेरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।