मंदसौर में 67.38 किलो डोडाचूरा के साथ पंजाब-हरियाणा के 5 तस्कर गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वायडी नगर पुलिस की महू-नीमच फोरलेन पर कार्रवाई, पांच पिट्ठू बैगों से डोडाचूरा बरामद

मंदसौर,(नई हलचल) 22 अगस्त 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वायडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महू-नीमच हाईवे फोरलेन से 67.38 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ पंजाब और हरियाणा के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये है। आरोपियों के कब्जे से डोडाचूरा से भरे पांच पिट्ठू बैग और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयासपुलिस मुख्यालय भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल एवं सीएसपी जितेंद्र भास्कर के मार्गदर्शन में वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग कर रही थी।इसी दौरान महू-नीमच हाईवे फोरलेन पर पुलिस को संदिग्ध गतिविधि नजर आई। पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई तो आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।पांचों आरोपी पंजाब और हरियाणा के रहने वाले गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लवदीप सिंह (22) निवासी फाजिल्का, पंजाब, राजिंदर सिंह (58) निवासी फाजिल्का, पंजाब, गुरप्रीत (29) निवासी फतेहाबाद, हरियाणा, अंग्रेज सिंह उर्फ गेज सिंह (23) निवासी फाजिल्का, पंजाब तथा हरिंदरपाल सिंह उर्फ काला (42) निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है।सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछवायडी नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 363/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे पंजाब एवं हरियाणा में किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार, तस्करी के पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, सउनि जगदीश ठाकुर, प्र.आर. मनीष लबाना, अरविंद पुरोहित, आरक्षक अमित पांचाल, नीरज सिंह, राजेंद्र मेघवाल, सुधीर राठौर एवं सुंदर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें