गंजबासौदा(
नई हलचल)वाचनालय पाठक संघ के तत्वाधान में विभिन्न महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथियों काआयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए शहर वाचनालय प्रभारी सतीश शिल्पकार द्वारा महानायकों के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं समाजसेवी सुनील बाबू पिंगले ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा महान शिक्षा विद् विधिवक्ता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा, राजनीति, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे व्यक्ति समाज और राष्ट्र का सर्वाधिक विकास कर सकता है। महान कवि संत तुलसीदास जी ने संस्कृत के महाकाव्य को आम जनता की भाषा अवधि में श्री रामचरितमानस के रूप में लिखा। इसके अलावा उन्होंने हनुमान चालीसा, विनय पत्रिका, कवितावली जैसी प्रसिद्ध रचनाएं देश को दी। विजयलक्ष्मी पंडित का जन्म इलाहाबाद में हुआ था ।उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय योगदान दिया और कई बार जेल गई। 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला और एशियाई अध्यक्ष चुनी गईं। पेशवा बाजीराव प्रथम मराठा साम्राज्य के महान सेनापति और पेशवा थे। उन्होंने अपनी सैन्य राजनीति से मराठा साम्राज्य को उत्तर भारत तक बढ़ाया। 1737 में दिल्ली अभियान और उसके बाद भोपाल की विजय उनके महत्वपूर्ण अभियान थे। मानवता दिवस इसलिए मनाया जाता है कि मानवता किसी धर्म या जाति की मोहताज नहीं है । हर जरूरतमंद इंसान की मदद करना ही सच्ची मानवता है। सभी महान नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईं इस अवसर पर कैलाश नामदेव,मोहन सैनी, साहू जी , कैलाश नेमा सहित अनेक गणमान्य पाठक गण उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में सतीश शिल्पकार ने सभी का आभार व्यक्त किया