लटेरी( नई हलचल ) मामला लटेरी नगर का है जहां हेमंत साहू ने लटेरी में एयरटेल कंपनी का वाईफाई लगवाया बारिश के कारण वो खराब हो गया कई दिन शिकायत करने पर मुश्किल से शिकायत दर्ज हुई इसके बाद सर्विस प्रोवाइडर द्वारा 1 दिन का ओर समय मांगा इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला फिर उसी समय उपभोक्ता का बैलेंस खत्म हो गया तो कंपनी के जिला प्रभारी ऋतिक शर्मा द्वारा कहा कि आप का बैलेंस खत्म हो गया आप पहले रिचार्ज करे 1 घंटे में नया उपकरण चालू हो जाएगा परन्तु आज तक प्रारंभ नहीं हो सका जब की उपभोक्ता का बिल बिना उपयोग किए ही आएगा उपभोक्ता अंतरराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है और बिना वाईफाई के उसका काम संभव नहीं हो पाता श्री ऋतिक शर्मा के बार बार आश्वासन के बाद कोई सुधार नहीं हुआ श्री हेमंत साहू ने बताया कि वो उपभोक्ता अब मजबूरी में उपभोक्ता फोरम जाने के लिए बाध्य हो रहे है क्यों कि अगर में अभी किसी ओर कंपनी की सेवा लेता हु तो मुझे अलग से भार पड़ेगा में शनिवार को विदिशा में दावा करूंगा ओर मानसिक क्षति पूर्ति भी लगाऊंगा जो काम 24 से 48 घंटे में होना था वो आज 15 दिन तक नहीं हुआ ,हेमंत ने बताया कि हमारे पास सभी पर्याप्त सबूत है जो हम को इंसाफ़ दिलाने के लिए पर्याप्त है!