लटेरी (नई हलचल)आज रात्री लगभग 8.30 बजे नेवली पुलिया के पास एक ट्राला ने मोटर साइकिल क्रमांक एम पी 08 एम के 0923 को टक्कर मार दी है। जिसमें एक व्यक्ति नीतेश अहिरवार उम्र 35 साल निवासी बलरामपुर थाना मुरवास की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई है। दूसरे व्यक्ति हरीचरण अहिरवार उम्र 38 साल निवासी चोपन कला गुना को डायल 112 की मदद से इलाज हेतु शासकीय अस्पताल लटेरी पहुंचाया गया है। जहां से हालत गंभीर होने के कारण घायल को विदिशा रेफर किया है ट्रक क्रमांक आर जे 11 जी बी 1348 को पुलिस थाना परिसर लटेरी में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। मृतक के शव को मरचुरी रूम में रख दिया गया है। पुलिस एसडीओपी श्री अमरेश बोहरे ने बताया कि ट्राला को अपने संरक्षण में ले लिया है आगे कारवाही की जा रही है