6 जुआरियों को बासौदा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गंजबासौदा (नई हलचल)
थाना बासौदा शहर पुलिस ने जुए के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए संगठित रूप से जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के जुआ फड़ एवं उसके आसपास से
52,600 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते, 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन कीमत करीब रुपये1,40,000 तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार कीमत करीब 6,20,000 रुपये, कुल कीमत 8,12,600 का सामान जप्त किया है।
दिनांक 23 अगस्त 2026 की दरमियानी रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बासौदा शहर क्षेत्र में कुछ व्यक्ति संगठित रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी गई, जहांच से 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से नगदी, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन एवं स्विफ्ट डिजायर कार जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ कर जुआ खिलाने एवं इस गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी डेंगरा, थाना दीपनाखेड़ा, जिला विदिशा,रईस खान पिता रसीद खान, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 21, सिरोंज, जिला विदिशा,
देवेन्द्र उर्फ सोनू शर्मा पिता चंद्रभान शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर, बासौदा,हनुमत सिंह राजपूत पिता नन्नूलाल राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पैगयाई, थाना शमशाबाद, हाल निवासी रजौदा, थाना देहात बासौदा,कृष्णपाल उर्फ किस्सू सोनी पिता नाथूराम सोनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी सिरोंज चौराहा, बासौदा,अनुराग ठाकुर पिता जुगराज सिंह ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिरंगा चौक, बासौदा सामिल हैं।
उक्त
कार्रवाई में प्र.आर. सुरेश रघुवंशी, आरक्षक सत्येन्द्र तोमर, आरक्षक राहुल सरवैया,आरक्षक अजय यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, आरक्षक महेन्द्र लोधी, आरक्षक रत्नेश, रोहित एवं आरक्षक राहुल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें