लटेरी।
ग्राम तीतरबर्री में खेत में लगाई गई तार फेंसिंग में करंट आने से सोमवार सुबह एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार बालक बकरी चराने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान वह खेत में की गई तार फेंसिंग के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आ गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बालक को लेकर लटेरी के शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में एक बकरा भी करंट की चपेट में आकर मर गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही