विदिशा पुलिस ने शमशाबाद पट्टन-पिपलधार लूटकांड का किया पर्दाफाश — अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार, कुल ₹25.18 लाख का लूट का माल बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

* विदिशा डॉ सोहन भार्गव (नई हलचल)फायरिंग कर व्यापारी से लूट का आज विदिशा पुलिश अधीक्षक रोहित कस्बानी ने खुलासा किया पुलिस कि 6 टीमों ने दिन रात की मेहनत कर लूट का 25 लाख 18 हजार का माल जप्त किया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 360° दृष्टि अभियान के अंतर्गत लगाए गए 550+ CCTV फुटेज खंगाले और 400+ लोगों से पूछताछ की इसके बाद सफलता मिली आरोपी
उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश में छिपे थे आरोपियों ने नेपाल भागने की कोशिश भी स्थानीय पुलिस के सहयोग से नाकाम कर दिया गया
आरोपियों के कब्जे से 7.235 किलो चांदी, 25 ग्राम सोना, 2 मोटरसाइकिल एवं 3 अवैध देसी कट्टे बरामद किए
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर IGP भोपाल (देहात) ज़ोन द्वारा ₹30 हजार का इनाम घोषित किया गया था*
पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में ओर एसडीओपी अमरेश बोहरे के नेतृत्व में थाना शमशाबाद पुलिस ने पट्टन-पिपलधार के बीच व्यापारी के साथ हुई लूट एवं फायरिंग की गंभीर वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के 04 आरोपियों को उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश में पूर्व से भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 05 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:30 बजे थाना शमशाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पट्टन-पिपलधार के बीच शासकीय अस्पताल के पास सोना-चांदी का व्यापार करने वाले पिता-पुत्र के साथ लूट की घटना हुई थी।फरियादी यश सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी विदिशा, अपने पिता संजय सोनी, उम्र 50 वर्ष, के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने उनका पीछा कर मोटरसाइकिल गिरा दी और देशी कट्टे से फायरिंग करते हुए सोना-चांदी एवं नगदी से भरा झोला लूटकर पिपलधार की ओर फरार हो गए।
फायरिंग में संजय सोनी के बाएं हाथ की कलाई में गोली लगी, जबकि मोटरसाइकिल से गिरने के कारण यश सोनी को चोटें आईं। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
प्रकरण दर्ज कर 6 विशेष पुलिस टीमों ने शुरू की सघन पतारसी:*
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शमशाबाद में अपराध क्रमांक 307/2026, धारा 309(6), 311, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं लूटे गए मशरूका की बरामदगी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के नेतृत्व में 6 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने फरियादी के घर से निकलने, हाट बाजार पहुंचने एवं वापस लौटने तक के पूरे रूट की सघन जांच की। घटनास्थल सहित आरोपियों के संभावित आने-जाने वाले मार्गों पर भी लगातार पतारसी की गई
तकनीकी साक्ष्य और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड बने अहम कड़ी:*
पुलिस की तकनीकी टीम द्वारा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। साथ ही पूर्व में इसी प्रकार के अपराधों में संलिप्त रहे आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई।
घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता ली गई एवं फरियादी द्वारा बताए गए आरोपियों के हुलिए के आधार पर स्कैच तैयार कर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए गए।
लगातार कई दिनों तक की गई सघन पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय सूचना तंत्र से प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों के नेटवर्क तक पहुंची।
उत्तरप्रदेश में कई दिनों तक डेरा डालकर आरोपियों की तलाश:*
पुलिस जांच में आरोपियों के उत्तरप्रदेश में छिपे होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस टीमों ने वहां लगातार कई दिनों तक डेरा डालकर उनकी तलाश की। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे तथा उनके नेपाल भागने की भी संभावना थी।
पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनकी पहचान सुनिश्चित की और अंततः चारों आरोपियों को उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:*
👉कृष्णपाल उर्फ मंजले राजा पिता नत्थु सिंह बुंदेला, उम्र 32 वर्ष, निवासी बलरगुवां, थाना पुराकलां, उत्तरप्रदेश।
👉इंद्रपाल सिंह बुंदेला पिता केहर सिंह बुंदेला, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चांदरा, थाना पुराकलां, उत्तरप्रदेश।
👉कल्याण सिंह परमार पिता शिवराज सिंह परमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी टीला, थाना कोतवाली, ललितपुर, उत्तरप्रदेश।
👉टिंकू उर्फ मुकेश पिता रामसिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुरादपुर, चौकी उदयपुर, थाना गंजबासौदा, मध्यप्रदेश।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश में पूर्व से भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाया गया है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल ₹25.18 लाख से अधिक का मशरूका किया
।गिरफ्तारी पर ₹30 हजार का इनाम घोषित था
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित:*
लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए मशरूका की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सर्राफा एसोसिएशन द्वारा भी वरिष्ठ अधिकारियों का किया गया सम्मान:
इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा भी पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे, थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। सर्राफा एसोसिएशन द्वारा पुलिस की तत्परता, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
विशेष भूमिका:
उक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री पंकज गीते, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह एवं थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह राजपूत, निरीक्षक आनंद राज, निरीक्षक संजय वेदिया, थाना प्रभारी बीना निरीक्षक अनूप यादव, घुंघचाई थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार (पीलीभीत, उत्तरप्रदेश), उपनिरीक्षक रितुराज सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश भिलाला, उपनिरीक्षक रघुराज रघुवंशी, उपनिरीक्षक गौरव रघुवंशी, उपनिरीक्षक रोहित कौरव, उपनिरीक्षक श्रीमती पिंकी खींची, उपनिरीक्षक रमन सिंह, सहायक निरीक्षक अरुण शिवरमन, प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, महेश पाठक, सहित पुलिस टीम के कुलदीप चंदेल, संजय तिवारी, अरुण मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, विजय गुप्ता, सुनील गंधर्व, आरक्षक रुपेश मेहता (साइबर सेल), दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, रामदीन रावत, विष्णु तोमर, सोनू राजपूत, भानू ठाकुर, संजय यादव, शुभेन्द्र चौहान, अंकुश जाट, भूपेन्द्र यादव, राघवेन्द्र सिकरवार, संदीप जाट, अजय सिकरवार, हितेश तिवारी, शिशुपाल दांगी, सतेन्द्र ठाकुर, अमर दांगी, सचिन सोनी, अनिदेश सेंगर, भूपेन्द्र कुर्मी, चंद्रहास मालवीय, अजीत, सोमेश शुक्ला, सुनील मल्होत्रा, वीरेन्द्र दांगी, आनंद गौतम, प्रदीप रघुवंशी, महेश यादव, गुलशन कुशवाह, कपिल यादव, विपिन मुदगल एवं दीपक राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें