लटेरी (नई हलचल)
पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी ने जिले में फरार आरोपियों एवं न्यायालय से जारी स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी तथा एसडीओपी लटेरी अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ हेतु थाना लटेरी द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त हुई।इसी क्रम में दिनांक 21 अगस्त 2026 को थाना लटेरी पुलिस को न्यायालय लटेरी द्वारा जारी स्थायी वारंट की तामीली के संबंध में कार्रवाई करते हुए सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने प्रकरण क्रमांक 248/23, धारा 294, 323, 506 भारतीय दंड संहिता (IPC) में न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के तहत फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार वारंटियों में धर्म सिंह भील पिता खुशी लाल भील एवं बिशन सिंह भील पिता खुशी लाल भील, दोनों निवासी ग्राम तिंसीया, थाना लटेरी, जिला विदिशा शामिल हैं।पुलिस टीम द्वारा दोनों स्थायी वारंटियों की तलाश कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों आरोपियों को दिनांक 21.08.2026 को माननीय न्यायालय लटेरी के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में उनि. बी.एल. सिलोरिया, प्रधान आरक्षक मनीष, प्रधान आरक्षक शैलेश, प्रधान आरक्षक खुशीलाल दांगी, आरक्षक राहुल मालवीय एवं आरक्षक दीपक जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विदिशा पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है