भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम की सबसे खास बात अनुभवी नेताओं पर जताया गया भरोसा है। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत जय पांडा जैसे नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी देकर संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है ,पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।अलग-अलग राज्यों में सरकार और संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुके नेताओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर लाया गया है। आंध्र प्रदेश की पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी हैं, जबकि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को भी इसी पद की जिम्मेदारी मिली है।उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नबीन ने सांसदों के साथ बैठकों का दौर भी शुरू किया है। ऐसे में नई टीम में संगठन और चुनावी राजनीति का अनुभव रखने वाले चेहरों की मौजूदगी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।फिलहाल सभी नहीं पदाधिकारियों के समर्थकों में खासा उत्साह देखने मिल रहा है




