श्री जी पुरम का चितचोर सरकार मंदिर बनने लगा आस्था का बड़ा केंद्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

(लटेरी विदिशा डॉ सोहन भार्गव) लटेरी नगर में श्री जी पुरम में चितचोर सरकार का मंदिर बने अभी ज्यादा समय नहीं हुआ कम समय में ही ये मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र बनने लगा है यहां की दिव्य मूर्ति ओर उनका श्रृंगार देख लोग एक टक देखने को मजबूर हो जाते है इनके दर्शनों को लटेरी ही नहीं अपितु मध्यप्रदेश के बाहर से भी दर्शनार्थी आ रहे है यहां के कई चमत्कार भी जन चर्चा का विषय बन रहे है बात मंदिर की करे तो यहां प्रायः 5 आरती की जाती है प्रथम आरती मंगला सुबह 5:30 पर फिर सुबह 7:30 पर श्रृंगार आरती फिर दोपहर भगवान को भोग अर्पित होता है 12 बजे इस आरती को राजभोग आरती भी कहते है फिर संध्या के समय 7 :30 पर संध्या आरती होती है इसके बाद रात 9 बजे शयन आरती होती है। यही नहीं मंदिर में रोज संध्या आरती के बाद हनुमान चालीसा का पाठ नित्य होता है ।जो उपस्थित श्रद्धालु करते है शनिवार को सुंदरकाण्ड भी होता है साथ ही मंदिर में अलग अलग उत्सवों का आयोजन भी समय समय पर होता रहता है। सभी आरतियों के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया जाता है जिसके स्वाद की बात ही निराली है अलग अलग दिन अलग अलग प्रसादियों का वितरण होता कभी खिचड़ी कभी दाल चावल कभी कड़ी चावल कभी आमरस कभी फलहारी खिचड़ी आदि का वितरण होता है भक्त अपनी ओर से भी भंडारे करते रहते है संध्या आरती में विशेष रूप से जल्दी से काम से निवृत हो के मंदिर आ जाते है और भजन कीर्तन का दौर चालू हो जाता है

Leave a Comment

और पढ़ें

traffic tail